Badaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम पलटी, चार घायल
बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर अचानक अनियंत्रित होकर डीसीएम पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पीआरबी ने सीएचसी घटपुरी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बिनावर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को चालक को झपकी आने के दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। मौके पर हाईवे किनारे के लोग पहुंच गए और घटना की जानकारी पीआरबी 112 पुलिस को दी। हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के जानवी, ताहिर, मोहम्मद रफीक, शाहीन घायल हो गए। इसके बाद सभी को सीएचसी घटपुरी पहुंचाया गया, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मामले की सूचना थाने पर नहीं दी गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.