बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: वजीरगंज। थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी गई। वाहन में 45 पशु ठूंसकर भरे गए थे, जिनमें 11 भैंस गंभीर रूप से घायल मिलीं। चालक परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने डीसीएम सीज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर वनकोटा के पास 165 पोल नंबर पर गुरुवार को कुछ लोगों ने पशुओं से भरी डीसीएम रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दी। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। जांच में डीसीएम से 45 पशु बरामद हुए। इनमें 14 भैंस, 18 कटरे और 13 छोटे पशु शामिल थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: गंगा एक्सप्रेस वे पर 35 भैंस से भरा कंटेनर पकड़ा पशुओं को रस्सियों से बांधकर वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इससे उन्हें हिलने-डुलने तक की जगह नहीं मिल रही थ...