बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को स्पोर्टस के क्षेत्र में बेहतर अवसर दे रही है। दातागंज विधानसभा के युवाओं को भी प्रतिभा प्रदर्शन के लिये मंच दिया जा रहा है। विधायक राजीव कुमार सिंह ने उसावां ब्लॉक में अपने पिता व लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: खेलों से युवाओं का होता है सर्वांगीण विका...