Badaun News: खेत पर जा रहे युवक को पीटकर किया घायल
बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बदायूं। खेत पर जाते समय युवक को रास्ते में घेरकर चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए सिर पर लाठी से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर दातागंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहरी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र पातीराम ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। प्रदीप ने बताया कि गांव के अजयपाल पुत्र रामसिंह का विनय यादव और उसके परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। उस समय उन्होंने अजयपाल को आरोपियों के चंगुल से बचाने का प्रयास किया था। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे थे। 30 अगस्त को दोपहर करीब डेढ़ बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.