Badaun News: खेत पर खाना लेकर जा रही युवती से छेड़छाड़, तहरीर
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: खेत पर परिजनों के लिए खाना लेकर जा रही युवती को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। युवती के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि परिजनों के पहुंचने पर युवक वहां से चला गया और धमकी भी दी। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती का आरोप है कि 10 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर काम कर रहे अपने परिजनों के लिए खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो पास के खेत में काम कर रहे उसके परिजन मौके पर पहुंच गए।पीड़िता का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.