बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: उझानी। खेत पर किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनके बेटों ने 500 रुपये के विवाद में मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी कि सांड़ के हमले में उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव तोलकपुर का है। यहां के रहने वाले 55 वर्षीय पन्नालाल पुत्र लेखराज खेत पर काम करने गए थे, लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी में मृतक के कुछ रिश्तेद...