बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: खेत जोतने से रोकने के विवाद में 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने खेत की मेड़ तोड़कर खूंटियां उखाड़ दीं और विरोध करने पर कांता, टिकल, लाठी-डंडे व फावड़े से जानलेवा हमला किया। हमले में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। दातागंज थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी नीलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 अगस्त को वह खेत जोतने गया था। इसी दौरान गुलड़िया गांव निवासी हरपाल, प्रवीन, धर्मेंद्र, रामदास, जयप्रकाश, मीलाल, अवनीश, सतीश, ताराचन्द्र, सोमपाल, कल्लू, धर्मेंद्र, हरपाल और नेमचन्द्र ने खेत जोतने से रोक दिया। आरोप है कि सभी ने खेत की मेड़ तोड़ दी और खूंटियां उखाड़ दीं। विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर कांता, टिकल, लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस की कार...