बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं। खेत की मेड़बंदी तोड़ने का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक को लात-घूंसों से पीट दिया। आरोप है कि एक युवक ने फावड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बिलहरी गांव निवासी टोंकपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता रामसिंह और परिवार के अन्य लोगों के खेत शामिल खाते में हैं। कुछ दिन पहले खेत की पैमाइश कराकर लेखपाल ने मेड़बंदी कराई थी। आरोप है कि तीन नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर पहुंचा तो शिशुपाल, उसके बेटे राहुल, सत्यवीर और रुपेन्द्र पहले से लगी ठियां तोड़कर अपनी मर्जी से मेड़ बना रहे थे।विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि राहुल ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उस...