Badaun News: खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर छात्र की मौत
बदायूं, अक्टूबर 19 -- Badaun News: खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के ब्यौर गांव में शनिवार शाम करीब आठ बजे हुआ। गांव निवासी सुभाष कश्यप 17 वर्ष पुत्र विजय वीर कश्यप अपने चचेरे भाई के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई कराने गया था। खेत में उसका चचेरा भाई ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसके पिता भी मौके पर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ट्रैक्टर से गिरे किशोर की रोटावेटर से फंसकर मौत इसी दौरान चलते ट्रैक्टर पर सुभाष का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.