Badaun News: खाद की ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा, बंद की दुकानें
बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। किसानों को खाद और बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने कस्बे में खाद-बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से खिसक गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत को लगातार यूरिया और डीएपी की ओवररेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानें बंद मिलीं। जिला कृषि अधिकारी ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान को कम से कम दो बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- Jamui News: खरीफ सीजन में खाद की कमी नहीं : कृषि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.