बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ शुक्रवार सुबह खनन विभाग की कार्रवाई में रेता-बजरी भरे डंपर के साथ नगर पंचायत के सरकारी निर्माण कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्राली भी पकड़ ली गई। डंपर का ओवरलोडिंग में चालान किया गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली के पास खनन कार्य का परमिट नहीं मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है। इससे नगरवासियों में खनन विभाग के प्रति रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत से शिकायत की।दरअसल, नगर पंचायत कुंवरगांव के एक वार्ड में करीब 120 मीटर गली का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: अवैध खनन को लेकर चला विभाग का डंडा, कई वाहन सीज निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की जरूरत होने पर ट्रै...