Badaun News: खतरे के निशान से 25 सेमी नीचे जलस्तर, कटान जारी
बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद नदी किनारे बसे गांव राहत में आ गये हैं, लेकिन कदमनगला एवं रैपुरा पर कटान तेज होने के बाद ग्रामीणों को मुश्किलें बढ़ गयी हैं। यहां पर कटान की रोकथाम के लिये बाढ़ खंड की ओर से काम भी शुरू नहीं कराया गया है। रविवार को 24 घंटे के भीतर आठ सेमी की जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है। जलस्तर में गिरावट के बाद नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेमी नीचे चल रहा है। इसके चलते बाढ़ का पानी अब कम होने लगा है। उसहैत के कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान जारी है। कदम नगला पर कटान से पंचायत घर कट चका है एवं करीब एक 1200 बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। यहां दस घर गंगा नदी में कटान की भेंट चढ़ गये हैं। भुंडी पर कटान में 400 बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.