बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बदायूं। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया। 24 घंटे में 12 सेमी की जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी। इसके बाद बाढ़ का दंश कम होता जा रहा है। जलस्तर में गिरावट संग उसहैत के कदम नगला पर कटान जारी है। यहां पर कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे गांवों के लोगों को दिक्कत है। अब तक यहां पर हजारो बीघा उपजाऊ भूमि कट चुकी है। इसके साथ ही आठ घर नदी में कटकर समा चुके हैं। बाढ़ खंड ने डूब क्षेत्र होने का हवाला देकर कटान रोकथाम से हाथ खड़े कर लिये हैं। यह भी पढ़ें- UP Floods: कानपुर में पांडु नदी के किनारे पर बसे 150 परिवारों का पलायन, गंगा चेतावनी बिंदु पारकटान की समस्या पथरामई पर गंगा बांध से सटकर नदी बह रही है, जिससे बांध ...