बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: उझानी। कछला-शाहाबाद रोड पर वितरोई फाटक के समीप मक्का लदे खड़े ट्रक से अनियंत्रित होकर ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कछला चौकी अंतर्गत वितरोई रेलवे फाटक के पास दोपहर मक्का लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार ऑटो उसमें जा घुसा। बिल्सी कस्बा के 30 वर्षीय ऑटो चालक सतेंद्रपाल पुत्र विजेंद्र, कासगंज जिले के सोरों के गांव सिरावली निवासी 60 वर्षीय कुंवरसेन पुत्र मुन्नाल तथा ऑटो में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कछला चौकी पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ऑटो बिल्सी से सवारियां लेकर कछला की ओर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...