बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: मुजरिया, संवाददाता। मुजरिया-कछला मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लेकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र में मुजरिया-कछला मार्ग पर हुआ। सगराय गांव निवासी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल ई-रिक्शा से स्कूल के छात्रों को लेकर गांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान कछला की ओर से तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आई और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: वायरल वीडियो : ट्रक की टक्कर से पलटा स्कूली बच्चों का ई-रिक्शा, राधानगर के अंदौली पुलिया के पास हादसा, चीख-पुकार के बीच ई-रिक्शे से निकाले गए आठ...