Badaun News: खड़ंजे को खोदा गड्ढा बना काल, गिरने से किशोर की मौत
बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: खड़ंजा निर्माण के लिए जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया और उसमें गिरकर 14 साल के किशोर की मौत हो गई। खेलते समय गड्ढे में गिरे बच्चे की काफी देर तक तलाश की गई। कई घंटे बाद पानी में शव उतराता मिला तो परिवार में चीखपुकार मच गई। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरसान का है। यहां जिला पंचायत की ओर से खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा था। खड़ंजा बनाने के लिए जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की गई थी। खुदाई से निकाली गई मिट्टी को निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जाना था। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के पीछे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए थे। बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया। मुरसान निवासी भीमसेन का 14 वर्षीय बेटा रोहित खेलते-खेलते प्राथमिक विद्यालय के पीछे पहुंच गया और गहरे गड्ढे में गिर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.