Badaun News: कोहरे में आमने-सामने टकराए ट्रक
बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: घने कोहरे के चलते तड़के वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के चलते कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका। बाद में बिना किसी कार्रवाई के दोनों ट्रक वहां से चले गए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: घना कोहरा छाया, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.