बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। मथुरा के एक कोल्ड स्टोर में काम करने वाले मजदूर के बेटे की करंट लगने से मौत के बाद मालिक की ओर से मुआवजे के छह लाख रुपये के लिए दिए गए दो चेक भी बैंक खाता बंद होने के कारण बाउंस हो गए। आरोप है कि मजदूरी के 1.61 लाख रुपये भी नहीं मिले। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दौरी निरोत्तमपुर गांव के रहने वाले महेशपाल ने सीजेएम न्यायालय बदायूं में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मथुरा जिले के यमुनापार थाना क्षेत्र स्थित स्वराज कोल्ड स्टोर में 17 दिसंबर 2015 से तीन मजदूरों के साथ काम करता था। उसे 25 हजार और तीनों मजदूरों को 15-15 हजार रुपये मासिक मिलते थे। तीन अप्रैल 2025 को उसके बेटे विजय सिंह की कोल्ड स्ट...