बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कैली में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक ही रात में करीब एक दर्जन नलकूपों को निशाना बना डाला। शुक्रवार देर रात चोरों ने नलकूपों में नकब लगाकर बिजली उपकरण और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। शनिवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के टूटे ताले, कटी दीवारें और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित किसानों में संजीव, भूपाल, जागेराम, सुरेश, इकलाख, सलाउद्दीन और भूरे सहित अन्य किसान शामिल हैं। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है और रात में खेतों की रखवाली करना भी चुनौती बन गया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछता...