Badaun News: कैकेयी के हठ पर दशरथ, राम को 14 वर्ष का वनवास
बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कैकेयी के वरदान मांगने से लेकर श्रीराम के वनगमन तक के प्रसंगों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच माता कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो पुराने वरदान मांग लिए। कैकेयी की जिद के आगे महाराज दशरथ विवश हो गए। पिता के वचन का मान रखते हुए श्रीराम ने बिना किसी विरोध के वनवास स्वीकार कर लिया। उनके साथ माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण ने भी राजसी सुख-सुविधाओं का त्याग कर वन जाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Banda News: मंथरा की चाल और कैकेयी के वरदान से भावुक हुए दर्शक सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनुराग भूषण गुप्ता, चौधरी जसवंत सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.