बदायूं, अगस्त 21 -- Badaun News: विकासखंड इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मपुर, कृपालपुर में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान वासुदेव यादव और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र रुदायन पहुंचकर जेई विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई रुदायन उपकेंद्र से जाती है, लेकिन ग्राम पंचायत कृपालपुर में पिछले तीन महीने से विद्युत सप्लाई ठप है। वजह है गांव के दो विद्युत खंभे टूटे हुए हैं और लाइन जमीन पर पड़ी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, साथ ही गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी चार माह से फुंका पड़ा है। जिसे बदला नहीं गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ट...