Badaun News: कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला, पांच लोग घायल
बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नौशेरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के कई लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है। कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से किए हमले में बुजुर्ग समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव नौशेरा निवासी उरमान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर पर बैठे थे। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले परवेंदर, अर्जुन, अनुज, अंगूरी देवी, सुमन और रीना लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया। उरमान सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह घायल हो गए।आरोप है कि हमलावरों ने उनकी पुत्रवधू विद्या के सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.