Badaun News: किसी भी बाढ़ प्रभावित को नहीं होने देंगे परेशान : राजीव
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: म्याऊं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा, इलाके के किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। सरकार और प्रशासन उनके साथ है। प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। आने वाले समय में सरकार का प्रयास रहेगा कि बाढ़ के खतरे को कैसे कम किया जाये। इस पर काम किया जा रहा है। विधायक राजीव कुमार बाढ़ प्रभावित ग्राम सिमरिया तेंदू में राहत सामग्री वितरण के दौरान मौजूद ग्रामीणों और पीड़ितों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राशन, दवा अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: विधायक ने बाढ़ प्रभावितों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.