बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: दहगवां (बदायूं), संवाददाता। जरीफनगर के उस्मानपुर गांव में मोबाइल की किश्त को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी गई। भीमसेन किश्तें नहीं भर पाया तो दोनों के बीच विवाद हुआ। मंगलवार देर रात आरोपी ने भीमसेन के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल की किश्त को लेकर विवाद सहसवान सीओ अशोक कुमार सिंह के मुताबिक उस्मानपुर गांव निवासी भीमसेन जाटव 50 वर्ष ने कुछ समय पहले किश्तों पर मोबाइल खरीदा था। मोबाइल खरीदने के दौरान गांव के ही अजीत भारती ने उसकी गारंटी दी थी। बाद में भीमसेन किश्तें जमा नहीं कर सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। मंगलवार देर रात अजीत शराब के नशे में भीमसेन के घर पहुंच गया। यहां दोनों क...