Badaun News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बिसौली। क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किशोरी 20 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे खेत पर खाना देने गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला। मोबाइल की जांच में कुछ लोगों से संपर्क की जानकारी सामने आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रुदायन निवासी अंकित, मोहित, शिवानी और हिमांशु के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.