Badaun News: किशोरी को ले जाने का आरोप, चार पर मुकदमा
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और विरोध करने पर परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 30 अक्तूबर की रात घर पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे जब परिजन जागे तो वह घर से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि चार नवंबर की शाम उसे जानकारी मिली कि गांव निवासी अली मोहम्मद ने अपने भाई फारुख की मदद से उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। पिता का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ अली मोहम्मद के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उसके पिता और उसकी मां ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.