बदायूं, नवम्बर 30 -- Badaun News: बदायूं/सहसवान। किशोरी के लापता होने पर मां ने एक युवक और उसके भाई पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बेटी ने उसके खाते से 2.85 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों के घर पहुंचने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला सहसवान कोतवाली के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। वह मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है। 24 नवंबर की शाम उसकी किशोरी बेटी घर के पास खाली प्लाट में शौच करने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि दीपक पुत्र नेत्रपाल उर्फ बबलू निवासी उस्मानपुर थाना जरीफनगर अपने भाई के सहयोग से उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। म...