बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: सहसवान। क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि 10 जुलाई की दोपहर घर पर केवल किशोरी और छोटे बच्चे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दवा लेने गए हुए थे। शाम को लौटने पर किशोरी घर से गायब मिली। परिजनों ने गांव, रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बताया गया कि किशोरी घर से निकलते समय अपना आधार कार्ड भी साथ ले गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है यह भी पढ़ें- Haldwani News: नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...