Badaun News: किशोरी की मौत के बाद दिसौलीगंज पहुंचा स्वास्थ्य महकमा
बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: बिसौली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज में बुखार से किशोरी की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य महकमा गांव की ओर दौड़ा। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर बीमारी के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। जिला सर्विलांस अधिकारी के साथ गांव पहुंचे डीएमओ ने अपनी टीम के साथ घरों में लार्वा की तलाश की। दिन भर स्वास्थ्य अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे। बुधवार को गांव दिसौलीगंज की रहने वाली 16 वर्षीय सालिनी की चंदौसी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सालिनी की मौत के बाद गांव में बुखार को लेकर दहशत बढ़ गई। गांव वालों ने बताया कि गांव में बुखार के तमाम मरीज हैं और सालिनी को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार था। गुरूवार को किशोरी की मौत की सूचना मिलने के बाद जिला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.