Badaun News: किताबी ज्ञान संग बच्चो को गुरु जी सिखाते हाथ धोना
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। बेसिक के स्कूलों में अब बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया जा रहा, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को स्वच्छता का गुर सिखाते हैं। आज जिले के सभी स्कूलों में हैंडवाश डे उत्साह के साथ मनाया जायेगा। जिले में बेसिक स्कूलों की संख्या 2155 हैं, इन स्कूलों में करीब सवा तीन लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को स्कूलों में तैनात शिक्षक क, ख, ग, घ और ए,बी,सी,डी पढ़ाने के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी में साफ-सफाई के महत्व का ज्ञान भी दे रहे हैं। शिक्षकों का मानना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है। इसी सोच के साथ मिड-डे मील (मध्यान्ह भोजन) से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत को बच्चों की दिनचर्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.