बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में कार सवार युवकों को रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। काशीराम आवास वार्ड नंबर 13 निवासी बादल पुत्र रज्जन की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 29 अगस्त की शाम बादल अपने दोस्तों विशाल कश्यप, ऋष, राहुल और नितिन के साथ चार पहिया वाहन से ईदगाह रोड होते हुए रानेट चौराहे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि नून लाइट कोठी रोड पर फही पुत्र कल्लू, अरबाज पुत्र नाजू, गोहर अली पुत्र करात अली और जुबेर पुत्र पूरे ने उनकी कार के आगे आकर रास्ता रोक लिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रास्ता रोककर युवक से मारपीट, आरोपियों ने दी धमकी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सभी को वाहन से बाहर निकलने को कहा। सुरक्षा के चलते कार से ब...