बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: मूसाझाग। बदायूं की ओर से कार दातागंज की ओर से कार दातागंज की ओर जा रही थी। बेला बस स्टैंड पहुंचने से पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने बताया कि कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी लोग कार से सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी परिचित को फोन कर दूसरी कार मंगाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। क्षतिग्रस्त कार घटनास्थल पर ही छोड़ दी गई। वहीं, क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: बर्थडे पार्टी से लौट रही कार बिजली के खंभे से टकराई कुछ लोग युवक के शराब के नशे में होने की बात कह रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।...