Badaun News: कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, मां, बेटी समेत चार घायल
बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर शनिवार को रोटा गांव स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। शनिवार को हुए हादसे में वजीरगंज निवासी 25 वर्षीय समरीन पुत्री मोहम्मद अली और उनकी 45 वर्षीय मां मोबीन बेगम, अख्तरा गांव निवासी 70 वर्षीय बानो, ई-रिक्शा चालक 45 वर्षीय रामबहादुर निवासी गांव निनमा थाना कुंवरगांव घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि समरीन के सिर में गंभीर चोट लगी है। यह भी पढ़ें- Badaun News: हाईवे पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.