बदायूं, अक्टूबर 19 -- Badaun News: कार चालक पर बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने का आरोप है। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वाहन चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव होतीपुर निवासी एसवीर पुत्र श्याम सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे उनका भाई सुभाष और गांव का सोनपाल बाइक से ग्राम खितौरा बाजार से घर लौट रहे थे। ग्राम तिगरा के पास सामने से तेज रफ्तार ईको कार आई और सामने से आ रहे बाइक सवारों को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सोनपाल की भी मौत हो गई। डाक्टर राजकुमार पुत्र शिशुपाल...