Badaun News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह घायल
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: मुजरिया। मुजरिया-उझानी मार्ग पर मुजरिया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक मुनेंद्र कुमार 28 वर्ष निवासी बिचौला, रामपाल 40 वर्ष पुत्र तोड़ी निवासी नगला भींड, प्रियंका 15 वर्ष पुत्री नरेंद्र, शकुंतला 28 वर्ष पत्नी अजीत सिंह निवासी खरखोली थाना अलापुर, मुकेश 16 वर्ष पुत्र रामनरेश और एक अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी उझानी भेजा। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.