बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: म्याऊं, संवाददाता। उसावां थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार दंपति के साथ मारपीट और जेवर व सामान छीनने का आरोप लगाया गया है। हादसे में महिला समेत दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार चालक और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दुर्घटना का विवरण गांव खारिक नगला निवासी गुरवेंद्र ने शिकायत में बताया कि वह पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे। उसहैत-म्याऊं-गिल्टिया मार्ग पर गिल्टिया रोड के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। गुरवेंद्र का आरोप है कि कार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर में उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हादसे के बाद गिल्टिया गांव के कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जेवर...