बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: सालारपुर। बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सालारपुर में पोषाहार रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग कर पोषाहार से विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये। प्रतियोगिता में भांसी की आंगनबाड़ी ‌कार्यकत्री ऊषा देवी ने खीर और आटा-बेसन बर्फी, वनगवां की फिरदौस ने मूंग दाल का चीला, बिनावर की अनीता ने मूंग दाल खिचड़ी, बर्फी, भटौली की मुन्नी देवी ने आटा-बेसन लड्डू, लाही फरीदपुर की जीनत जमील ने बर्फी, पड़ौलिया की साधना पाल ने आटा-बेसन पुआ, बिनावर की मंजला सिंह चौहान ने लड्डू, मटरी, बर्फी, गुरुपुरी विनायक की रचना पटेल ने रायता, बरातेगदार की सरला देवी ने कचौड़ी, सालारपुर की शवाना ने बर्फी एवं हलव...