बदायूं, अगस्त 19 -- Badaun News: नगर पंचायत उसावा में 1.65 करोड़ की लागत से बन रही कान्हा गोशाला के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के आरोप सार्वजनिक होने लगे हैं। निर्माण कार्य के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे सिस्टम पर ही सवालिया निशान लग रहे हैं। वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोशाला की दीवारों में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे दीवारों की मजबूती पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे भविष्य में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बामिहाना गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा का वीडियो वायरल इसके अलावा गोवंश के चारा पानी को जो नाद ...