Badaun News: कादरचौक में तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरे, खंभे टूटे, बत्ती गुल
बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: कादरचौक, संवाददाता। क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। कादरचौक से लेकर बदायूं तक इस रूट पर आंधी बारिश की वजह से 190 हरे पेड़ गिर गए। यह पेड़ रोड पर गिरे इस वजह से आवागमन ठप हो गया। राहगीरों ने पेड़ हटवाने की शिकायत वन विभाग से की, लेकिन वन विभाग ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया। देर रात तक रोड पर गिरे पेड़ न हटने की वजह से आवागमन बाधित रहा। बुधवार को दोपहर बाद अचानक आई आंधी और बारिश ने यहां तबाही मचाने का प्रयास किया। तेज आंधी की वजह से कुछ ही देर में एक के बाद एक पूरे रोड पर पेड़ गिरने लगे। बदायूं रोड पर कई पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण जल्द से जल्द रास्ता साफ करने और बिजली बहाल करने की मांग करते रहे, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.