Badaun News: कांवड़ लाने की रंजिश में युवक से मारपीट, छह पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: कांवड़ जल भरकर लाने की रंजिश में एक युवक से गालीगलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने कॉलर पकड़कर लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला बिल्सी कोतवाली के बैहटा गुसाई गांव का है। गांव निवासी शाहरुख खान पुत्र अब्दुल बहाव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सावन माह में अपनी इच्छा से कांवड़ में जल भरकर लाया था। इसी बात को लेकर गांव के यामीन उर्फ नन्हे पुत्र कल्लू, इकलास उर्फ बादशाह पुत्र हुसैनी, गौहर अली पुत्र तुल्लन खां, मुनाजिर पुत्र गौहर अली, अफजाल पुत्र तब्बन खां और शान मोहम्मद पुत्र इब्बन खां उससे रंजिश मानते हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मोहल्ले के युवकों पर लगाया रंजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.