बदायूं, अगस्त 1 -- Badaun News: बदायूं/उसावां, संवाददाता। सावन मास में कांवड़यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही डीएम अवनीश कुमार राय ने सभी कांवड़ रूट पर पड़ने वाले सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही हर वक्त खुला रहने के आदेश दिए थे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा था कि शौचालयों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने के साथ ही नियमित सफाई कराने और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके बाद भी उसावां में डीएम के इन आदेशों की अवहेलना की जा रही है। यहां कांवड़रूट पर सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी है तो उनपर ताला लटका हुआ है। इससे कांवड़ियों को यहां खुले में शौच को जाना पड़ सकता है। उसावां में एमएफ हाईवे स्थित थाने सामने, अकबरपुर चौराहा, सीएचसी गेट, मंगल बाजार के पास बने सार्वजनिक शौचालयों पर न तो कोई साइन बोर्ड...