बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान उसावां से लेकर पटेल चौक और कछला तक हाईवे पर ठिकाना बना चुके गोवंशीयों में सबसे ज्यादा सांड़ होने की वजह से खतरा बरकरार था। वजह थी कि गोवंशीयों में शामिल सांड़ किसी भी वक्त कांवड़ियों पर हमला कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम अवनीश कुमार राय ने नवागत सीवीओ चंद्रवृत्त देसवानी को निर्देश दिए कि दो दिन के अंदर कांवड़रूट पर सभी छुट्टा गोवंशीयों को पकड़कर गोशाला में भेजा जाए। डीएम की सख्ती के बाद अभियान चलाकर 29 छुट्टा गोवंशीयों को पकड़कर गोशाला भेजा गया। कांवड़ रूट पर पटेल चौक से लेकर उसावां तक जगह-जगह गोवंशीयों ने हाईवे पर ठिकाना बना लिया था। यह भी पढ़ें- Rampur News: सड़कों से छुट्टा पशु पकड़कर गोशाला भेजे गए वजह थी कि बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है इसल...