बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। सावन मास में कांवड़यात्रा को लेकर शाहजहांपुर के अधिकारियों ने बदायूं के अधिकारियों के साथ उसावां थाने में मीटिंग की। कांवड़यात्रा की तैयारियों को लेकर दोनों जिलों के अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। इस दौरान पीस कमेटी का भी आयोजन किया गया। मीटिंग में बताया गया कि किस तरह से कांवड़यात्रा को सकुशल निकलवाया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों से भी कांवड़यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। रविवार को उसावां थाने में दोनों जिलों के बार्डर पर तैनात अधिकारी पहुंचे। यहां पर सबसे पहले पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, सीओ दातागंज अशेषनाथ सिंह, एसओ उसावां राजेंद्र सिंह के साथ शाहजहांपुर जिले के कलान एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह, एसएचओ कलान शिवदीन वर्मा ने स्थानीय...