Badaun News: कांग्रेस नेता पर वीडियो वायरल कर छवि खराब करने का मुकदमा दर्ज
बदायूं, अक्टूबर 2 -- Badaun News: बदायूं। फर्जी ऑडियो वायरल कर छवि खराब करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कबूलपुरा निवासी शफी अहमद का आरोप है कि ऑडियो में बनावटी आवाज का उपयोग कर अजीत यादव और नवनीत यादव उनकी छवि खराब कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर की शिकायत की थी। इस वजह से उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.