Badaun News: कांग्रेस की मासिक बैठक में विरोधियों पर साधा निशाना
बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: उझानी। कांग्रेस की केकेसी जिला अध्यक्ष फरियादअल्वी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मासिक बैठक में वक्ताओं ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस केकेसी के जिला अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर मासिक बैठक में फरियाद अल्वी ने कहा कांग्रेस जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर भाईचारे की राजनीति करती है। कांग्रेस ने बहुत पहले नारा दिया था हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई भाई आज भी कांग्रेस इसी सिद्धांत पर चल रही है। उन्होंने दावा किया कांग्रेस की नीतियों के चलते बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ते जा रहे हैं। बैठक में हुकुम सिंह चौधरी, मानसिंह शाक्य, मोहिनी गुप्ता अशफाक हुसैन, अकील भाई, सुरेश कुमार अजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.