बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में कल से कांवड़रूट बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेगा। गुरुवार 30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं और शुक्रवार 31 जुलाई से कांवड़यात्रा शुरू हो जाएगी। इस दौरान कांवड़रूट पर महीने भर बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िया निकलेंगे तो डीजे की भी गूंज माहौल को भक्तिमय बनाएगी। कछला गंगा घाट पर भी महीने भर भक्तिमयी माहौल रहेगा। गुरूवार से सावन शुरू हो रहा है। शुक्रवार से भोले भक्त कांवड़ लेने के लिए कछला गंगा घाट को रवाना होंगे। दूर-दराज से आने वाले कांवड़िया शुक्रवार से ही कछला गंगा घाट को रवाना होंगे तो स्थानीय कांवड़िया शनिवार और रविवार को कछला गंगा घाट पर जल लेने पहुंचेंगे। यहां शनिवार से लेकर सोमवार तक लाखों की संख्या में कांवड़िया कछला गंगा घाट पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: क...