Badaun News: कला उत्सव में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज विजेता
बदायूं, सितम्बर 10 -- Badaun News: कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी में जनपदीय कला उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने कला एवं सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति विद्यार्थियों के चिंतन, चरित्र आचरण को पावन बनाने की आधारशिला है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सृजनात्मक सोच विकसित होती है। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने कहा कि बच्चे देश की महाशक्ति है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कला उत्सव व रोल प्ले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.