Badaun News: कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा और अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी
बदायूं, अक्टूबर 5 -- Badaun News: स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। स्काउट-गाइड ने राजकीय इंटर कालेज में तंबुओं का शहर बसाया। गाइड वर्ग में नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज, उझानी और स्काउट वर्ग में श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज असरासी की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि अनुशासित युवा ही देश की मजबूत नींव हैं। स्काउटिंग युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करती है। जिला सचिव आलोक कुमार पाठक ने कहा कि कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा और अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। कोषाध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को बनाता है श्रेष्ठ नागरिक। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.