Badaun News: करियामई गांव में नौ दिन से बिजली की सप्लाई ठप
बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: रूदायन विद्युत उपकेंद्र से पोषित गांव करियामई के सोरहा रोड पर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 9 दिन से खराब पड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने अंधेरे में ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया। ग्रामीणों ने बताया करीब 9 दिन पहले ट्रांसफार्मर का तेल निकल गया था। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर चेक करके चली गई, लेकिन विभाग ने जन्माष्टमी वाले दिन शुक्रवार शाम को ट्रांसफार्मर में तेल डाला, पर कामयाबी नहीं मिली। तब से लेकर आज तक पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली न आने से ग्रामीणों में रुदायन उपकेंद्र के अधिकारियों के खिलाफ भारी नाराजगी है और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया।
दिक्कत में हैं उपभोक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.