बदायूं, जुलाई 7 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता। घर में पंखे का प्लग लगाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू के रहने वाले तारिक 20 पुत्र चमन घर में पंखा चलाने के लिए उसका प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही तारिक जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।निजी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने तारिक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोक...